नई दिल्ली. जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का ऐलान किया है. जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम आज घरेलू कंपनियों और नई घरेलू विनिर्माण कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दरों को कम करने का प्रस्ताव देते हैं. इस नए ऐलान के मुताबिक, कंपनियों के लिए नया कॉरपोरेट टैक्स दर 25.17 प्रतिशत तय हुआ है. इसके अलावा कंपनियों को कोई और टैक्स नहीं देना होगा.
http://KBC-11 : इस सवाल का जवाब देकर मिड-डे-मील बनाने वाली बबीता बनीं करोड़पति
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अध्यादेश लाकर घरेलू कंपनियों, नयी स्थानीय विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर कम करने का प्रस्ताव दिया है. इस ऐलान के साथ ही बाजार में रौनक लौट आई है और सेसेंक्स में 1600 से ज्यादा का उछाल आ गया.अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए वित्त मंत्री ने एक साथ कई ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई घरेलू कंपनी किसी प्रोत्साहन का लाभ नहीं ले तो उसके पास 22 प्रतिशत की दर से आयकर भुगतान करने का विकल्प है. जो कंपनियां 22 प्रतिशत की दर से आयकर भुगतान करने का विकल्प चुन रही हैं, उन्हें न्यूनतम वैकल्पिक कर का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी.
http://रानू मंडल का नया वीडियो वायरल, इस गाने को सुनकर आप हो जाएंगे कायल









