আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

KBC-11 : इस सवाल का जवाब देकर मिड-डे-मील बनाने वाली बबीता बनीं करोड़पति

Published on: September 20, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोनी एंटरटेंमेंट के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 11वें सीजन का दूसरा करोड़पति मिल गया है. महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बेहद साधारण परिवार और 1500 रुपए कमाने वाली बबीता देशताड़े इस सीजन की दूसरी करोड़पति बनी हैं. उनकी माली हालत इतनी खराब थी कि उनके पास ढंग का फोन भी नहीं था. इस पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें ओप्पो का फोन गिफ्ट किया था. बबीता एक करोड़ जीतने में कामयाब रहीं. बबीता ने एक्सपर्ट श्वेता झा की मदद से 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया और करोड़पति बन गई. हालांकि उन्होंने सात करोड़ के सवाल पर गेम को क्विट कर दिया. ये था एक करोड़ के लिए उनका सवाल

मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था

इस सवाल के ऑप्शन थे.

ए. मीर तकी मीर

बी. मोहम्मद इब्राहिम जौक

सी. जहीर देहलवी

डी. अबू अल कासिम फिरदौसी

इस सवाल का सही जवाब था जहीर देहलवी.

http://अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती

वहीं 7 करोड़ का सवाल अमिताभ ने उनसे पूछा-इनमें कौन से राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे चलकर देश के राष्ट्रपति बने? जवाबः बिहार

खास बात यह है कि इस सवाल का बबिता ने सही जवाब दे दिया था, लेकिन वो अपने जवाब को लेकर संतुष्ठ नहीं थी, ऐसे में उन्होंने बीच में ही खेल छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि वो इस सवाल के जवाब को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है इसलिए वो खेल छोड़ना चाहती है, हालांकि उनका जवाब बिल्कुल सही था. बबीता ने बताया था कि वे अगर करोड़पति बनीं तो अपने पति को भारत भ्रमण पर ले जाएंगी और इसके अलावा वे अपने गांव में एक शिवालय भी बनाना चाहती हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now