আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वित्त मंत्री ने यूपीए को घेरा, मनमोहन सिंह को दिया करारा जवाब

Published on: February 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के मोदी सरकार की आर्थिक हालात पर दिए गए बयान का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में देश की आर्थिक स्थिति एक तरह से पॉलिसी पैरालिसिस हो गई थी. यूपीए घोटालों की सरकार थी. उनकी सरकार में करप्शन होता रहा और वह चुपचाप बैठे देख रहे थे. वित्त मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह के समय में 22 बार महंगाई दर 10 फीसदी से ज्यादा रही. मनमोहन सिंह भारत को फ्रेगायिल 5 में लाने के लिए जिम्मेदार रहे हैं.

https://अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि डॉ सिंह का बयान पंजाब में चुनाव को देखते हुए था, इसका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है. वित्तमंत्री ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कथित योगी की भागीदारी और उसके जरिए एनएसई के संचालन पर भी सवाल उठाया. वित्तमंत्री ने कहा कि तब मनमोहन सिंह चुप क्यों रहे. ऑक्सफैम का डाटा निर्माण करने का मापदंड ही गलत. वित्त मंत्री ने कटाक्ष किया कि ऐसे दोषपूर्ण डाटा को कांग्रेस अपना आधार बना रही है.

https://सिरपुर में मेहर समाज के लिए पांच लाख की लागत से बनेगा सामाजिक भवन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now