नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आर्थिक सुधारों पर कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस एक्सपोर्ट और होम बायर्स पर है. देश में व्यापार करना और आसान हुआ है. उन्होने पत्रकार वार्ता में छोटे करदाताओं, घर खरीदारों और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किए. वित्त मंत्री ने कहा है कि मुद्रास्फिति में काफी कमी आई है, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है.
http://दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
प्रमुख बातें…
– निर्मला सीतारमण ने बताया कि 45 लाख रुपए तक के मकान को खरीदने पर टैक्स में छूट के फैसले का फायदा रियल एस्टेट सेक्टर को मिला है.
– अफोर्डेबल, मिडिल इनकम हाउसिंग के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ के फंड का ऐलान किया. इसके लिए स्पेशल विंडो बनाई जाएगी.
– अफोर्डेबल हाउसिंग पर एक्सटर्नल कॉमर्शियल बोरोइंग यानी ईसीबी गाइडलाइंस आसान की जाएगी.
– निर्मला सीतारमण के मुताबिक फॉरेक्स लोन नियम को आसान बनाया गया.
– निर्मला सीतारमण ने बताया कि छोटे डिफॉल्ट में अब आपराधिक मुकदमा नहीं चलेगा. वहीं 25 लाख रुपए तक के टैक्स डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई के लिए सीनियर अधिकारियों की मंजूरी जरूरी होगी.
http://बड़े पैमाने पर बीईओ और जनपद सीईओ का तबादला, देखिए सूची
– इनकम टैक्स में ई-एसेसमेंट स्कीम लागू किया जाएगा. ई असेसमेंट स्कीम दशहरे से शुरू की जाएगी. असेसमेंट में कोई व्यक्ति हस्तक्षेप नहीं करेगा. यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगा.
– निर्मला सीतारमण ने बताया कि एक्सपोर्ट के लिए नई स्कीम लॉन्च की गई है. 1 जनवरी 2020 से मर्चन्डाइज एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडियन स्कीम यानी एमईआईएस की जगह नई स्कीम आरओडीटीईपी (RoDTEP) को लॉन्च किया गया है.नई स्कीम से सरकार पर 50 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा. वहीं एक्सपोर्ट में ई-रिफंड जल्द लागू होगा.
– एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए मार्च में 4 मेगा फेस्टिवल का आयोजन होगा. यह फेस्टिवल 4 अलग-अलग शहरों में आयोजित होगा.
– देश के सभी पोर्ट पर मैनुअल क्लियरेंस दिसंबर 2019 से खत्म होगा.
– निर्मला सीतारमण ने बताया कि बैंकों का क्रेडिट आउटफ्लो बढ़ा है. इसके साथ ही क्रेडिट आउटफ्लो की जानकारी के लिए 19 सितंबर को PSU बैंकों के प्रमुख के साथ बैठक करेंगी.









