रायपुर. राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर बीईओ और जनपद सीईओ का तबादला आदेश जारी किया है. जारी सूची में 24 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. देखिए सूची
http://डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल गया बैल, 8 दिन तक गोबर में ढूंढता रहा किसान

मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि आजादी के आन्दोलन के समय से ही हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है. हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है. हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है. इसका स्वरूप समावेशी है और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है. यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है. हिन्दी के ये गुण उसे मात्र एक भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं.
http://राशनकार्ड नवीनीकरण के दौरान अपात्र पाए गए कार्डधारी तहसीलदार से कर सकते हैं अपील
हिन्दी दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, जिसने देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोया है. देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हिन्दी भाषा की सहजता तथा ग्राह्यता के कारण जन-जन की भाषा बनी हुई है.







