नई दिल्ली. अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के तमाम सत्रों में मिली नाकामियों से खुद को अलग करके विराट कोहली और उनकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम इस बार लीग में अपेक्षाओं के दबाव के बिना उतरेगी और कोहली का कहना है कि इस तरह की शांति उन्होंने 2016 में महसूस की थी. कोहली ने आरसीबी के यूट्यूब शो ‘बोल्ड डायरीज’ में कहा- 2016 आईपीएल का हिस्सा होना सुखद था. उसके बाद से यह सबसे संतुलित टीम है. कोहली ने कहा कि वह और डिविलियर्स दोनों महसूस कर रहे हैं कि इस सीजन में टीम को कामयाबी मिल सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने सीजन से पहले अपने आप को इतना रिलैक्स कभी महसूस नहीं किया. एबी भी यही फील कर रहे हैं और पूरी तरह फिट होकर आए हैं.
http://WHO की चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, अगली चुनौती के लिए रहें तैयार
जहां तक आईपीएल के माहौल का सवाल है, तो मैं बेहतर और अधिक संतुलित महसूस कर रहा हूं. आरसीबी के कप्तान ने कहा कि अतीत में क्या हुआ, हम इसे भुलाकर बिना दबाव के इस सीजन में खेलेंगे. हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं. हमारे पास टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और लोग उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करते हैं. यही कारण है कि फैंस को टीम से उम्मीदें रहती हैं. उन्होंने कहा कि माइक हेसन को टीम का हेड कोच बनाने का फैसला अच्छा रहा. वे टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच एक ब्रिज की तरह करते हैं. ऐसे में एक टीम के रूप में आईपीएल में कामयाबी नहीं मिलने के बावजूद टीम मैनेजमेंट के भरोसे के दम पर कोहली क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं. विराट ने कहा कि हेसन को किसी मसले पर बात करनी है तो वो बात कर सकते हैं. उन्हें पूरा अधिकार है और बातचीत का हमेशा स्वागत है.
http://डीएफओ ने ठुकराई ऑनलाइन सुनवाई की अपील, कार्यालय में उपस्थित होने आवेदक को नोटिस











