আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीएफओ ने ठुकराई ऑनलाइन सुनवाई की अपील, कार्यालय में उपस्थित होने आवेदक को नोटिस

Published on: September 8, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के बलौदाबाजार जिले के वन मण्डलाधिकारी द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के बाद भी सूचना के अधिकार के मामलों में 150 किलोमीटर दूर के आवेदकों को भी ऑनलाइन सुनवाई का आग्रह ठुकराकर बलौदाबाजार में उपस्थित होने नोटिस जारी किया जा रहा है. ज्ञात हो कि अधिकांश न्यायालयों में अपराधियों की पेशी भी ऑनलाइन हो रही है पर बलौदाबाजार के वन अधिकारी आवेदकों को सैकड़ो किलोमीटर दूर से स्वयं ही उपस्थित होने का निर्देश दे रहे हैं. पूरे देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के चलते न्यायालय सहित मंत्रालय एवं अन्य आवश्यक बैठकें ऑनलाइन हो रही है पर इन सबसे अनभिज्ञ वन अधिकारी अपने अधीनस्थों द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं करने के बाद अब आवेदकों को ही कोरोना महामारी के जानलेवा खतरे के बाद भी अपील की सुनवाई हेतु आवेदक को अपने जिला कार्यालय में बुलाने की नोटिस जारी की गई है.

http://ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार


ज्ञात हो कि वर्तमान में कोरोना संकट के चलते सुविधायुक्त कार्यालयों में सभी कामकाज ऑनलाइन हो रहे हैं पर वन मण्डलाधिकारी अपने अधीनस्थों द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने का पक्ष लेते दिख रहै हैं और आवेदक कोरोना संकट के चलते समय-सीमा में सैकड़ों किलोमीटर दूर से उन तक पहुंच ना पाएं और उन्हें अपील निरस्त करने का मौका मिल जाए. शायद इसी कारण से वन अधिकारी कोरोना जैसी घातक महामारी को भी नजरअंदाज कर ऑनलाइन सुनवाई को खारिज कर मुख्यालय तलब कर रहे हैं. इस सम्बंध में आवेदकों का कहना है कि वे वन अफसरों के इस रवैये की शिकायत सूचना आयोग से करेंगे और आवश्यकता हुई तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे.

http://Honda की इन कारों पर मिल रहा 2.50 लाख तक का डिस्काउंट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now