नई दिल्ली. एक IIT का छात्र पिता की डांट से इतना आहत हो गया कि सुसाइड करने के लिए रेल की पटरी पर लेट गया. हालांकि मौके पर तुरंत GRP पहुंच गई और उसे समझा कर वहां से हटा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन का है. नजदीक के गांव हिमांयूपुर का रहने वाला अनुज IIT का छात्र है. बताया जा रहा है कि अनुज के पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. गुस्से में उसके पिता ने कह दिया कि अब अपना मुंह मत दिखाना. इस बात से छात्र बेहद आहत हो गया.
https://जंगल सफारी के तीन शावकों का नाम अरपा, पैरी और शबरी
उसने जान देने का फैसला कर लिया और सीधा फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गया. वो स्टेशन पर टहलने लगा. तभी उसे एक ट्रेन आती दिखी. ट्रेन देखते ही वो पटरी पर कूद गया और ट्रैक पर ही लेट गया. छात्र को पटरी पर लेटा देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. मौके पर जीआरपी पहुंची और छात्र को वहां से उठाया. फिरोजाबाद जीआरपी सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि युवक को उसके पिताजी ने डांट दिया था. इसी बात से वो परेशान होकर स्टेशन आ गया. उसने जान देने की कोशिश की. लेकिन हमारी टीम ने उससे बात करके समझाने की कोशिश की है. फिलहाल छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.
https://लालू-राबड़ी समेत 16 लोगों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट









