আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल सफारी के तीन शावकों का नाम अरपा, पैरी और शबरी

Published on: October 7, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर की शेरनी कृति द्वारा माह मई 2021 में जन्में तीन शावकों का नामकरण अरपा, पैरी और शबरी के नाम से किया. साथ ही उन्होंने नंदनवन जंगल सफारी में लोगों को वन्य प्राणियों को करीब से जानने का मौका देने और उन्हें जागरूक करने के लिए 10 नए बाड़े का लोकार्पण किया. इन्हें मिलाकर जंगल सफारी में अब कुल 28 बाड़े हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बारनवापारा अभ्यारण्य में पाए जाने वाली रंग-बिरंगी तितलियों की जानकारी पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया.

https://नाबालिग से गैंगरेप, युवा कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी प्रदेश में वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है. वन्यप्राणियों की रक्षा करने और उनके साथ अपना साहचर्य बढ़ाने के संकल्प के साथ हर साल 02 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है. हमें गर्व है कि छत्तीसगढ़ वन एवं वन्यप्राणियों से समृद्ध राज्य है. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वन तथा वनों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा हर संभव पहल की जा रही है. इसके तहत राज्य में वर्तमान में संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत 3 राष्ट्रीय उद्यान, 11 अभ्यारण्य, 3 टायगर रिजर्व, एक हाथी रिजर्व और एक बायोस्फियर रिजर्व के माध्यम से वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं संवर्धन के विविध कार्य किए जा रहे हैं.

https://दामाद के मुंह पर गोबर पोता, चप्पल की माला पहना कर डीजे पर निकाला जुलूस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now