আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाबालिग से गैंगरेप, युवा कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार

Published on: October 7, 2022
---Advertisement---

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने भरतपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज अली समेत 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले में उनका साथ देने वाली एक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार पूरी घटना 7 महीने पहले की है. चिरमिरी में रहने वाली एक 15 साल की बच्ची की एक सहेली थी. वह प्रीति को लेकर अक्सर घूमने जाया करती थी. इसी दौरान एक दिन वह नाबालिग को वहीं के एक होटल में ले गई. पुलिस को हुई रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने लड़की को वहां कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पीने दिया. वहां भरतपुर का युकां नेता शाहनवाज अली एक और युवक के साथ मौजूद था. इन दोनों ने नाबालिग के साथ अनाचार किया.

https://लालू-राबड़ी समेत 16 लोगों के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

इस संबंध में किसी से नहीं कहने की धमकी दी गई. बाद युवती नाबालिग को बिलासपुर लेकर आ गई. यहां एक सूने मकान में उसे रखा गया. यहां भी तीन युवकों ने उसके साथ अनाचार किया. बाद ये लोग चिरमिरी लौट आए. यहां कई दिनों तक नाबालिग ने अपने घर में कुछ नहीं बताया, लेकिन एक दिन उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई. उसकी मां और परिजन नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में नाबालिग को भगाकर ले जाने और अनाचार करने की धाराओं के तहत शाहनवाज, युवती और 4 अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया. इसमें शुक्रवार को शाहनवाज, अनुराग, राजा और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

https://शिकायत के बाद मंत्रालय में अटैच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के भृत्य की सेवा समाप्त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now