আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लूडो में पिता ने की चीटिंग, फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी

Published on: September 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक 24 वर्षीय युवती ने अपने पिता के खिलाफ भोपाल फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. युवती का कहना है कि उसके पिता ने लूडो के खेल के दौरान चीटिंग की. फैमिली कोर्ट के काउंसलर अब उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं. युवती का कहना है कि वह अपने पापा के साथ लूडो खेल रही थी, तब उन्होंने चीटिंग की. वह पिता पर इतना विश्वास करती है कि उनसे चीटिंग की उम्मीद नहीं करती. लूडो के खेल में ही सही, लेकिन पिता ने उसके साथ चीटिंग की.

http://जंगल से करील और लकड़ी चोरी कर ले जा रहे चार पकड़ाए




इसीलिए, उसने फैमिली कोर्ट में अपील की है. कोर्ट की काउंसलर सरिता ने बताया कि वे युवती की लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं. अब तक 4 राउंड काउंसलिंग हो चुकी है. काउंसलर ने बताया कि युवती ने कहा कि उसने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया क्योंकि उन्होंने उसे हराने के लिए चीटिंग की थी. उसे लगता है कि उसके पिता को उसकी खुशी के लिए खेल में हार जाना चाहिए था. चार राउंट काउंसलिंग के बाद वह पॉजिटिव महसूस कर रही है.

http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- किसानों की मजबूती से मजबूत होगी आत्मनिर्भर भारत की नींव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now