আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल से करील और लकड़ी चोरी कर ले जा रहे चार पकड़ाए

Published on: September 27, 2020
---Advertisement---

पिथौरा/कसडोल. उप वन मंडल अधिकारी कसडोल उदय सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदीश जायसवाल के निर्देशन में बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत जंगल से करील एवं लकड़ी चोरी कर ले जाने वाले 4 आरोपियों पर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार रविवार को बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के बिलाईगढ़ परिवृत्त कक्ष क्रमांक 399, 401, 400 में मलुहा से भंडोरा मार्ग के सामने से दो मोटरसाइकिल में 70 किलो बांस करील बेचने हेतु जंगल से चोरी कर ले जा रहे थे. इस बीच अचानक जंगल गश्त पर निकले वनकर्मियों ने इन्हें रोककर तलाशी ली और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए

http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- किसानों की मजबूती से मजबूत होगी आत्मनिर्भर भारत की नींव



पचपेड़िया निवासी प्रेम सिंह पिता अलग सिंह (42) एवं उत्तर कुमार पिता गुलाल (32) से हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04  DE6780 एवं सीजी 04 CL2192 जब्त की और जब्त किए गए करील को जमीन में गड्ढा खोदकर दबाया गया. प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41(2 )52 एवं छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 का उल्लंघन करने के अपराध में 1 अपराध दर्ज कर POR क्रमांक 15551/12 दिनांक 27/9/2020 जारी किया गया और POR क्रमांक 15550/15 खैरझिटी निवासी मनीराम पिता महादेव (42) एवं नरेश वल्द मनीराम सतनामी (19) द्वारा साइकिल में सागौन का सिलपट परिवहन किया जा रहा था. सभी को जब्त कर वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ लाया गया.

http://कृषि बिल के विरोध में NDA से अलग हुआ अकाली दल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now