আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सबसे तेज और पावरफुल Defender SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: August 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. जगुआर लैंड रोवर ने अपने लाइनअप की सबसे तेज रफ्तार और पावरफुल Defender एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपए रखी है. वी8 इंजन के साथ डिफेंडर एसयूवी को दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और कार्पेथियन एडिशन में लॉन्च किया गया है. नई डिफेंडर का V8 वर्जन ब्रांड के नए एडवेंचर्र की रेंच का सबसे टॉप मॉडल है और यह 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) दोनों वर्जन में उपलब्ध है. इसमें एक सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो जगुआर लैंड रोवर ग्रुप का सबसे पावरफुल इंजन है. यह इंजन 525 hp का पावर और 625 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

http://कोरोना के एक और खतरनाक वेरिएंट मिला, वैक्सीन को भी दे सकता है चकमा

इस इंजन के साथ इस ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. स्पीड की बात करें तो डिफेंडर 90 सिर्फ 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटे है. इसके कार्पेथियन वर्जन को कार्पेथियन ग्रे नामक एक स्पेशल बॉडी कलर विकल्प दिया गया है. जो एक काले हुड, छत और टेलगेट से लैस है. इसमें सामने के दरवाजे के नीचे V8 लोगो, 4 टेलपाइप और 22-इंच के अलॉय व्हील्स और 15-इंच के डिस्क और ब्लू कॉलिपर्स भी मिलते हैं. डिफेंडर V8 में ट्विन टेलपाइप, एबोनी विंडसर ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री और अलकेन्टारा-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी मिलते हैं. इसमें केबिन के भीतर एक नया कर्व्ड सेंटर 11.4-इंच टचस्क्रीन सिस्टम भी मिलता है.

http://eBikeGo Rugged Electric Scooter भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलता है 160 किमी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now