नई दिल्ली. देसी कंपनी eBikeGo ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर eBikeGo Rugged Electric Scooter भारत में लॉन्च किया है. इसके eBikeGo G1 Rugged Electric Scooter की कीमत 79,999 रुपए और eBikeGo G1+ Rugged Electric Scooter की कीमत 99,999 रुपए है. ईबाइकगो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ग्राहकों को राज्यों की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी का भी लाभ मिल जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी. इस स्कूटर की बुकिंग शुरू है और नवंबर से इसकी डिलिवरी शुरू हो जाएगी. eBikeGo Rugged Electric Scooter के लुक, डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसका लुक अन्य स्कूटर की अपेक्षा काफी अलग है.
http://5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इसका कलर भी काफी यूनिक और आकर्षक है. इस स्कूटर में 14 इंच की व्हील लगी है. इसमें 3kW (4bhp) का इलेक्ट्रिक मोटर और 1.9 kWh की 2 बैटरी लगी है. ऐसा दावा किया जा रहा है इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं और एक बार फुल चार्ज होने पर यह 160 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 70kmph है. ईबाइकगो रग्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4G कनेक्टिविटी के साथ ही इंटरनेट की भी सुविधा है. इसमें नैविगेशन, वीइकल लोकेशन, इंटेलिजेंट वीइकल मॉनिटरिंग समेत अन्य सुविधाएं हैं.
http://Realme Narzo 30 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत










