नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की थी. इसके तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपए भेजे जाते हैं. करीब 10 करोड़ किसान इस योजना का फायदा ले रहे हैं और उन्हें 12 किस्त मिल चुकी हैं. अब देशभर के किसानों को पीएम किसान की 13वीं किस्त का इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि अगली किस्त सरकार की तरफ से 26 जनवरी से पहले रिलीज की जाएगी. लेकिन इस बीच योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है.
https://श्रद्धा की हैं जंगलों से मिली हड्डियां, पिता के डीएनए से हुआ मिलान
मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के किसानों को 13वीं किस्त मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है. दरअसल, राज्य के अधिकतर किसानों ने अभी तक भूलेख वेरिफिकेशन और e-KYC नहीं कराया है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में 27,43,708 किसान पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में सक्रिय हैं. लेकिन पीएम किसान योजना की आगामी किस्त महज 19,75,340 किसानों को ही मिल सकेगी. यानी बाकी किसानों ने भूलेख वेरिफिकेशन और KYC नहीं कराया है. बता दें यदि किसी किसान ने भूलेख वेरिफिकेशन और e-KYC अब तक नहीं कराया है तो उसे 13वीं का लाभ मिलना मुश्किल होगा.
https://स्थानांतरित कर्मचारियों को रिलीव न करने की शिकायत आई है, इसे दूर करें : भूपेश










