नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के औरैया के सरकारी दफ्तर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां कर्मचारी आराम फरमाते दिखे. यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कुछ कर्मचारी काम के वक्त सो रहे थे. कर्मचारियों के नींद में होने का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
https://BMW X4 Silver Shadow Edition लॉन्च, 5.8 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ सरकारी दफ्तरों में काम को लेकर बेहद सख्त हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों के लिए नया आदेश दिया है. दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर हाल ही में शिकायत मिली थी. इसके बाद टीम-9 के साथ बैठक में सरकारी दफ्तरों में लंच करने का समय आधे घंटे तय करने का आदेश दिया गया है. सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑफिस में समय पर आएं और लोगों की शिकायतें सुनें.
https://कांग्रेस विधायक के बेटे ने 5 दोस्तों के साथ किया सरेंडर









