नई दिल्ली. BMW India ने देश में नया X4 Silver Shadow Edition लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत xDrive30i वेरिएंट के लिए 71.9 लाख रुपए तय की गई है. जबकि xDrive30d वेरिएंट की कीमत 73.90 लाख रुपए तक जाती है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं. इस स्पेशल एडिशन कार के एक्सटीरियर में हाई ग्लॉस क्रोम डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. बीएमडब्ल्यू एक्स4 सिल्वर शैडो एडिशन के पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 252 hp पावर जेनरेट करने वाला 2-लीटर इंजन मिलता है. इस इंजन की मदद से यह कार सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. जबकि कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 265 hp पावर वाला 3-लीटर इंजन मिलता है. इस इंजन की मदद से कार सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
https://कांग्रेस विधायक के बेटे ने 5 दोस्तों के साथ किया सरेंडर
इसमें हाई ग्लॉस क्रोम फिनिश के साथ सिग्नेचर बीएमडब्ल्यू मेश किडनी ग्रिल दी गई है. बम्पर में हाई ग्लॉस क्रोम में नए एविल-शेप्ड इनले के साथ शैडो मेटैलिक कलर और वर्टिकली अरेंज्ड रिफ्लेक्टर हैं. कार में बड़े साइज का रैप-अराउंड एलईडी रियर टेललाइट्स, एक बड़ा ऑटोमैटिक टेलगेट दिया गया है. और इसका चौड़ा टेलपाइप क्रोम फिनिश के साथ आता है. एक्स4 सिल्वर शैडो एडिशन कार्बन ब्लैक, फाइटोनिक ब्लू और एल्पाइन व्हाइट सहित कई रंगों में पेश किया गया है. कार के इंटीरियर की बात करें तो केबिन में लेदर वर्नास्का अपहोल्स्ट्री दी गई है जो ‘मोका’ के साथ डेकोर स्टिचिंग में फिनिश की गई है. पर्ल क्रोम में हाइलाइट ट्रिम फिनिशर के साथ एम इंटीरियर ट्रिम एल्युमिनियम रोम्बिकल डार्क के साथ, सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है.
https://रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर रिलीज, आपने देखा?










