আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चुनाव आयोग ने कमलनाथ से छीना स्टार प्रचारक का दर्जा

Published on: October 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर एक्शन लिया है. आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है. आयोग ने कहा है कि अब अगर कमलनाथ किसी के लिए भी प्रचार करते हैं, तो उसका पूरा खर्च वो कैंडिडेट उठाएगा, जिसके लिए प्रचार किया जा रहा है. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा कि कमलनाथ के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें लगातार आ रही थीं.

http://शासन की महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने पर आरईओ निलंबित



भाजपा नेत्री इमरती देवी को आइटम बोलने के बाद कमलनाथ ने एक अन्य सभा में शिवराज सिंह को नौटंकी कलाकार भी कहा था. आयोग ने मध्य प्रदेश के सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर कमलनाथ को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना. चुनाव आयोग की बार-बार दी गई चेतावनी के बावजूद न चेतने पर कमलनाथ के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुच्छेद एक और दो के तहत कार्रवाई की गई है.

http://बड़े भाई का आरोप- जहर मिली शराब से हुई है जगजीवन की मौत

http://तारक मेहता के ‘गोगी’ को मिली जान से मारने की धमकी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now