नई दिल्ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभाने वाले टीवी अभिनेता समय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. समय शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है. उनके मुताबिक 27 अक्टूबर को कुछ लोगों ने उन्हें उनके मुंबई वाले घर में आकर डराया-धमकाया है. इस बारे में उन्होंने लिखा है- ये आदमी दो दिन पहले मेरी बिल्डिंग में आया था, गाली-गलौज करने लगा, मुझे नहीं पता क्यों. उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी. बोला कि मुझे मार देगा.
http://सपना के ‘घूंघट 3’ के दीवाने हुए लोग, धमाल मचा रहा वीडियो
मैं ये जानकारी इसलिए शेयर कर रहा हूं जिससे मेरे परिवार और फैन्स को सबकुछ पहले से पता रहे. बता दें कि समय ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक शख्स नजर आ रहा है. ये फुटेज एक्टर के बिल्डिग के सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है. हैरानी इस बात की भी है कि समय के साथ ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि उनके साथ ऐसा तीसरी बार हुआ है.
http://1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर










