महासमुंद/भंवरपुर. विगत दिनों शराब सेवन के बाद हुए जगजीवन खुंटे की मौत को लेकर परिजनों ने उनकी पहली पत्नी दुर्गा खुंटे पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है तथा मामले में पीएम रिपोर्ट देने और मौत की जांच करने की मांग करते हुए एसपी को लिखित ज्ञापन सौंपा है. मृतक के बड़े भाई संतराम खुंटे ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया है कि जगजीवन खुंटे (38) ग्राम कर्राभौना चौकी भंवरपुर थाना बसना का निवासी है.19 जून 2020 को एक व्यक्ति जगजीवन खुंटे का निजी बोलेरो वाहन चंद्रपुर एक विवाह समारोह में शामिल होने किराए पर लेने आया. ग्राम सागरपाली के पास पहुंचने पर जीवन को किराए पर गाड़ी लेकर जा रहे व्यक्ति ने कहा कि जिस विवाह में शामिल होने जा रहे हैं वह लड़की भाग गई.
http://तारक मेहता के ‘गोगी’ को मिली जान से मारने की धमकी
बाद जीवन वाहन लेकर घर वापस आने वाला था उसी दौरान जगजीवन को गाड़ी किराया करने वाले व्यक्ति ने एक पौव्वा गोवा ब्रांड शराब दी. इधर, जगजीवन खुंटे गाड़ी लेकर घर वापस लौटा और कर्राभौना में ही सड़क किनारे अपने भतीजे अनिल खुंटे के साथ उस शराब का सेवन किया. बाद भतीजे अनिल को उल्टी हुई जबकि शराब पीने के लगभग एक घंटे के भीतर जगजीवन की मौत हो गई. मृतक जग जीवन के बड़े भाई संतराम खुंटे गवाह गिरधारी खुंटे एवं जागेराम भारद्वाज ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत में पुलिस अधीक्षक महासमुंद को सौंपे गए ज्ञापन में आशंका जताई है कि जीवन खुंटे की पत्नी दुर्गा खुंटे द्वारा ही पूर्व नियोजित योजना के तहत जग जीवन के बोलेरो की बुकिंग कराई और अपने सहयोगियों के माध्यम से उसे जहर मिला हुआ शराब दी जिसके सेवन से उनकी मौत हो गई.
http://तहसील साहू समाज बागबाहरा ने की प्रतिभावान छात्र की मदद
परिजनों ने ज्ञापन में आगे बताया है कि जगजीवन खुंटे और उनकी पत्नी दुर्गा का विवाद चल रहा था तथा दुर्गा ने एक पक्का मकान परिवार वालों की बगैर जानकारी के बसना के एक व्यक्ति को बेच दिया है. ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्गा खुंटे द्वारा अपने पति जगजीवन खुंटे से तलाक लेने सरायपाली न्यायालय में प्रकरण चला रही है. मृतक जीवन खुंटे के परिजनों का आरोप है कि दुर्गा खुंटे द्वारा अपने पति जीवन खुंटे को खुलेआम धमकाया जा रहा था कि मैं तुम्हारा जीना हराम कर दूंगी. परिजनों ने जगजीवन की मौत में पत्नी का हाथ होने का संदेह व्यक्त करते हुए मामले में जांच और पीएम रिपोर्ट के लिए गुहार लगाई है.







