बागबाहरा. समाज में कुछ प्रतिभावान ऐसे होते हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं और ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सहयोग करना समाज का परम कर्तव्य है. एक ऐसा ही उदाहरण तहसील साहू समाज बागबाहरा ने प्रस्तुत किया. समाज ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के लड़ेर गांव के एक प्रतिभावान विद्यार्थी कपिल साहू की आर्थिक मदद कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. कपिल ने विषम परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई जारी रखी और दसवीं की परीक्षा में 92% अंक लाए. कक्षा बारहवीं में सत्र 2013-14 में 93.8% अंक लाकर प्रदेश की प्रावीण्य में सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है.
http://सपना के ‘घूंघट 3’ के दीवाने हुए लोग, धमाल मचा रहा वीडियो
कपिल का सपना पीएससी दिलाकर आईएएस बनने का है पर घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह इस परीक्षा की तैयारी के लिए महंगी पुस्तक खरीद सकें फिर भी वह अपने स्तर पर तैयारी में जुटा है. इस छात्र के बारे में जब तहसील साहू संघ बागबाहरा के अध्यक्ष भेखलाल साहू को पता चला तब उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि हमें ऐसे प्रतिभावान छात्र की मदद करनी चाहिए. कपिल के परिवार में उनकी मां, दादी और एक भाई हैं. ऐसे में इस होनहार छात्र का सपना सपना ही ना रह जाए इसलिए तहसील साहू समाज बागबाहरा के सामाजिकजनों ने इस छात्र का सहयोग सम्मान करने की ठानी और स्मृति चिन्ह, श्रीफल व 15501 रुपए का सहयोग आशीर्वाद स्वरूप भेंट की. इस पुनीत कार्य में तहसील साहू समाज के अध्यक्ष भेखलाल साहू, उपाध्यक्ष तुलाराम साहू, रामनारायण साहू, डॉ लक्ष्मण साहू, मिलन साहू, दुबेलाल साहू, सुंदरलाल साहू, मोहन साहू, एवन साहू, पोखराज साहू, श्रीमती गिरिजा विनोद साहू, आशाराम साहू, विष्णुराम साहू, नेहरु साहू, देवेश साहू, धनराज साहू, युगलकिशोर साहू, गुमान साहू, डॉ भास्कर साहू, जनक साहू, यादवेंद्र साहू, सालिकराम साहू सभी ने मिलकर होनहार छात्र कपिल साहू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह सहयोग प्रदान किए. इस अवसर पर भेखलाल साहू ने कहा कि ऐसे प्रतिभावान छात्र से हमारा समाज गौरवान्वित है और आगे चलकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें तो यह निश्चित ही समाज के लिए एक गौरव का विषय होगा.
http://1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
हम इसी प्रकार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सहयोग करते रहेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद के लिए तैयार रहेंगे. डॉ लक्ष्मण साहू, पुखराज साहू, धनराज साहू, युगलकिशोर साहू, विष्णु साहू, श्रीमती गिरिजा साहू, दुबे लाल साहू, आशाराम साहू ने भी संबोधित किया. पश्चात श्रीफल, स्मृति चिन्ह और सहयोग राशि ससम्मान भेंट की. कपिल साहू ने कहा कि मैं तहसील साहू संघ बागबाहरा का आभारी हूं. सदैव समाज हित में मेरा योगदान रहेगा और अपना लक्ष्य प्राप्त कर पुन: समाज को गौरवान्वित करूंगा. सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वे समाज से जुड़ें और ऐसे कार्य करें जिससे समाज का स्वाभिमान और समाज का गौरव बढ़े. सभा का संचालन देवेश साहू एवं आभार प्रदर्शन मिलन साहू ने किया.
बिना तलाक दूसरी शादी करना गैरकानूनी : डॉ. किरणमयी नायक https://t.co/MQJWk4YDAO
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 30, 2020







