नई दिल्ली. कोरोना से उबरने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक कोविड-19 के बाद दिक्कतों के चलते एम्स में भर्ती कराए गए हैं. मंगलवार को एम्स के अधिकारी ने जानकारी दी कि निशंक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले अप्रैल माह में निशंक कोविड संक्रमित पाए गए थे. निशंक 21 अप्रैल को कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए गए थे. निशंक मंगलवार को ही बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़े अहम ऐलान करने वाले थे.
http://ये रिश्ता फेम एक्टर करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी निशा के साथ मारपीट का है आरोप
पोखरियाल को उनके कोरोना के इलाज के दौरान भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. मंत्री कोविड से उबरने के बाद कार्यालय फिर से शुरू किया था और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकों में भाग ले रहे थे. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में लाखों छात्रों को उम्मीद थी कि निशंक आज छात्रों को संबोधित करेंगे. अपने पिछले बयान में मंत्री ने कहा था कि वह 1 जून को छात्रों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे.
http://लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितना हुआ महंगा









