नई दिल्ली. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में फेम एक्टर करण मेहरा को पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. करण मेहरा के खिलाफ IPC की धारा 336, 337, 332, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया. एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी. हालांकि, निशा रावल ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था.
http://लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितना हुआ महंगा
निशा ने कहा था कि ये सच नहीं है. बता दें कि निशा और करण 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. उन्हें इस शादी से एक बेटा भी है. बेटे का नाम कविश है. निशा सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. बता दें कि करण मेहरा टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल में नजर आए थे. इस सीरियल में करण के साथ हिना खान लीड रोल में थीं. करण इसके अलावा ‘बिग बॉस 10’ और ‘नच बलिये 5’ में भी नजर आ चुके हैं. निशा रावल की बात करें तो वह अभी टीवी शो ‘शादी मुबारक’ में नजर आ रही हैं.
http://Ducati Multistrada 950 S ‘GP White’ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










