আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

DRDO की एंटी-कोविड दवा 2DG की कीमत तय, 990 रुपए में मिलेगा एक पाउच

Published on: May 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से विकसित की गई कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की प्रति पाउच कीमत 990 रुपए तय की गई है. सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को ये दवा रियायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी. 2-DG दवा को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी की मदद से तैयार किया है. बता दें कि डीआरडीओ ने कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से संक्रमित हुए कोरोना मरीजों में कम होते ऑक्‍सीजन लेवल को बेहतर करने के लिए कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी को लांच किया था.

http://पिकअप ने बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

इस दवा को कोरोना के साथ चल रही इस जंग में नए हथियार के रूप में देखा जा रहा था. डीआरडीओ की ओर से तैयार की गई एंटी कोविड-19 दवा की पहली खेप कुछ दिन पहले ही जारी कर दी गई थी. इस दवा की लॉचिंग के समय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल थे. बता दें कि दवा 2DG पाउडर के रूप में उपलब्ध है। जिसे पानी में घोलकर पीया जा सकता है. यह शरीर में कोविड-19 के वायरस को निष्क्रिय करने और मरीज की ऑक्सीजन पर निर्भरता कम करने में मदद कर सकती है.

http://गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, सांकरा पुलिस की कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now