नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन से रोमांचक जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया की इस जीत में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की अहम भूमिका रही. शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए वनडे में डबल सेंचुरी जमाई. गिल ने सिर्फ 149 गेंदों पर 208 रन बनाए. गिल ने 19 चौके और 8 छक्के जमाते हुए यह पारी खेली. महज 23 साल की उम्र में दोहरा शतक बनाकर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए.
https://मेजर गगनदीप सिंह भाटिया को सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं. ओवरऑल 8 बल्लेबाजों ने मिलकर 10 डबल सेंचुरी जमाई हैं. इनमें गिल यह कारनामा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 23 साल, 132 दिन की उम्र में दोहरा शतक जमाया है.
19 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन
गिल ने इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. वे सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. गिल ने 19 वनडे पारियों के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब उनके नाम 1102 रन हैं. उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमान का रिकॉर्ड तोड़ा है. जमान ने 19 पारियों के बाद 1089 रन बनाए थे.
https://ब्रैसवेल के शतक पर फिरा पानी, रोमांचक मैच में जीता भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी
गिल ने तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का बनाया है. उन्होंने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है.











