আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल बार और पंजीयन कार्यालय अब 31 तक रहेंगे बंद

Published on: March 25, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी-विदेशी विदेशी मदिरा के मद्य भंडारों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट, होटल और बार को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. राज्य शासन द्वारा पूर्व में 23 से 25 मार्च तक सभी शराब दुकानों, गोदाम और रेस्टोरेंट, होटल बार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था.

http://शहर के चिन्हित 9 स्थानों में सुबह 7 से 12 बजे तक मिलेंगी सब्जियां

इस अवधि को बढ़ाकर अब 26 से 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. इधर, राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए ऐहतियात के तौर पर 31 मार्च तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव संगीता पी ने मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर प्रदेश के सभी कलेक्टरों और सभी जिला पंजीयक को पंजीयन कार्यालय 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 नए मरीज, अब तक 3 मामले आए सामने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now