আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 नए मरीज, अब तक 3 मामले आए सामने

Published on: March 25, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ एम्स डायरेक्टर ने इसकी पुष्टि कर दी है. बुधवार को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में एक-एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रायपुर निवासी संक्रमित हाल ही में लंदन दौरे से लौटा था. विदेश से आने वाले सभी पैसेंजर्स के सैम्पल लिए गए थे. जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. फिलहाल उसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है. इधर, राजनांदगांव में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हाल ही में थाईलैड घूमकर लौटा था. वहां से लौटने के बाद कोरोना का संक्रमण देखा गया. जांच कराए जाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव मिला. बता दें कि इससे पहले राजधानी रायपुर में लंदन से लौटी 23 साल की युवती में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था, जिसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है.

http://महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, घायल

कोरोना वायरस से बचने पीएचई में नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर. नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों के संपर्क में रहने और आवश्यक सहयोग बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है.

http://घबराएं नहीं, 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान ये संस्थान और सेवाएं खुले रहेंगे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now