पिथौरा. परिक्षेत्र के ग्राम खेड़ीगांव के पास खेत में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण को भालू ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. घायल ग्रामीण का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुरकोनी में जारी है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह खेड़ीगांव निवासी तुलसीदास मानिकपुरी प्रतिदिन की तरह गांव के मुहाने पर स्थित खेतों में महुआ बीनने गया था. इस दौरान पीछे से एक भालू ने तुलसी पर हमला कर दिया. हमले से तुलसी के सिर एवं पैरों में चोट आई है. हमले के समय तुलसी के चिल्लाने के बाद ग्रामीण उसे बचाने दौड़े ग्रामीणों को आता देख भालू भाग खड़ा हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने तुलसी को समीप के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुरकोनी में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार जारी है. बहरहाल, वन विभाग द्वारा तुलसी के प्राथमिक उपचार हेतु 500 रुपए की नगद सहायता प्रदान की है.
http://घबराएं नहीं, 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान ये संस्थान और सेवाएं खुले रहेंगे
मनरेगा मजदूरी दर में वृद्धि, अब श्रमिकों को मिलेंगे 190 रुपए प्रतिदिन
रायपुर. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों को अब प्रतिदिन 190 रुपए मजदूरी मिलेगी. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मजदूरी दर में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. श्रमिकों को बढ़े हुए दर पर मजदूरी 1 अप्रैल 2020 से मिलेगी. चालू वित्तीय वर्ष में मजदूरी दर 176 रुपए है जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.
http://दर्जनभर जिलों के एसपी बदले, प्रशांत बलौदाबाजार, प्रफुल्ल महासमुंद एसपी







