बलौदाबाजार. जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रसार को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न व्यापारिक संगठनों, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर मौजूदा हालात के बारे में अवगत कराया. उन्होंने पुनः सभी से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी व्यापारी संगठनों, समाज सेवी संस्था एवं सभी जनप्रतिनिधियों कोविड वैक्सीनेशन एवं कोविड टेस्टिंग दोनों अभियान में अपना मे पूरा सहयोग जिला प्रशासन को प्रदान करें.
http://किसान आत्महत्या मामले में पटवारी निलंबित, अपराध दर्ज
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सख़्त चेतावनी देते हुए दो टूक कहा कि लगातार चेतवानी के बाद भी व्यापारियों द्वारा कोरोना के गाइडलाइंस जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता, सेनेटाजर का सतत उपयोग के नियमों का पालन बाजारों में में नहीं किया जा रहा है. जिससे जिलें में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. अगर यह स्थिति आने वाले दिनों में यही रही तो हमें मजबूरन लॉकडाउन के तरफ बढ़ना पड़ जाएगा. इसलिए पुनः ऐसी स्थिती निर्मित ना हो इसके लिए हमारे और हमारे समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोविड गाइडलाइंस का अनिवार्य रूप से पालन करें एवं दूसरों को करवाने के लिए प्रेरित भी करें.
http://कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज
श्री जैन ने आगे चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कहा की मास्क की अनिवार्यता को लेकर आप सभी एक मुहिम की तरह इस अभियान को चलाएं. बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को समान ना दें, पहले मास्क ख़रीदों फिर समान खरीदने के लिए कहे. सभी दुकानों में मास्क रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी संगठनों के सदस्यों द्वारा भी कुछ सकारात्मक सुझाव प्राप्त हुए हैं. जिस पर कलेक्टर ने ऐसे सुझावों को स्वीकार करतें हुए उन्हें अमल में लाने की बात कही.
युवती ने चचेरे भाई से रचाई शादी, परिजनों ने किया ‘अंतिम संस्कार’ https://t.co/KNUQXFwlmV
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 1, 2021







