पिथौरा. जिला स्तरीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले मैच में पिथौरा की टीम ने झलप क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर मैच जीत लिया. दूसरा मैच दोपहर एक बजे से प्रारम्भ हुआ. इस मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा थे. जिला स्तरीय क्रिकेट मैच अब अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है. प्रतियोगिता में आठ क्रिकेट टीम महासमुंद, झलप, पिथौरा, सराईपाली, बागबाहरा, कस्तूरबोड़, गढ़फुलझर एवं जगदीशपुर की टीम भाग ले रही है. प्रतियोगिता आयोजक टीम के संयोजक बबलू सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नवोदित खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें क्रिकेट की बारीकियों से अवगत करवाते हुए उन्हें आमंत्रित पूर्व खिलाड़ियों से रूबरू करवाना है.
http://यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, बाजार में घूमकर खपाते थे, 3 गिरफ्तार
जिससे अच्छे खेल के कारण छत्तीसगढ़ क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित चयन हेतु कराए जाने वाले प्रदर्शन मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपना चयन पहले प्रदेश फिर राष्ट्रीय स्तर पर करवा सके. आज के पहले मैच में व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल सहित रितेश महंती एवं राजेश गोयल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. दूसरे मैच में वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार रजिन्दर खनूजा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकेश शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, भाजपा के युवा नेता राजा खनूजा, माइकल पीटर, प्रेमरंजन भीमा रौतिया, रमेश श्रीवास्तव, नवीन साहू एवं दिनेश साहू पूरे मैच के दौरान उपस्थित रहे.
http://DL समेत वाहन के इन दस्तावेजों की वैधता 31 मार्च तक बढ़ी







