पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने NH-53 पर गड़बेड़ा के पास तीन युवकों को 432860 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार पिथौरा रायपुर मार्ग पर गड़बेड़ा चौक के पास कुछ संदिग्ध अवस्था में लोग घूम रहे थे. मुखबिर की सूचना के अनुसार इन युवकों के पास बहुत सारे पैसे होने की खबर थी और वे लोग बड़े नोटों को छोटे नोट में बदलने का प्रयास तथा छोटे व भीड़-भाड़ वाले दुकान में जाकर नकली नोट से सामान की खरीदी कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की टीम तथा थाना पिथौरा की टीम को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया. उक्त संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों का पता लगाने में जुट गई तथा पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-53 गड़बेड़ा चौक पिथौरा पहुंची. जहां संदिग्ध लोग अलग-अलग घूमकर नकली नोट को खपा रहे थे.
http://DL समेत वाहन के इन दस्तावेजों की वैधता 31 मार्च तक बढ़ी
पिथौरा के आगे रायपुर रोड पर प्रेमलाल सिन्हा की पान दुकान के पास एक मोटर साइकिल बिना नंबर वाली बजाज प्लेटिना में 03 व्यक्ति बैठे मिले. जिनसे पूछताछ करने पर एचएफ डिलक्स सवार व्यक्ति ने अपना नाम तेजेश्वर दास मानिकपुरी पिता संतशरण मानिकपुरी (21) सा. जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर, योगेन्द्र दास मानिकपुरी पिता गोपूदास मानिकपुरी (21) सा. जरौद कलाई थाना आरंग जिला रायपुर एवं अविनाश फुले पिता स्व. सुभाष फुले (23) सा. आदर्श कॉलोनी रायपुर का रहने वाले बताया. जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर नकली नोट खपाने हेतु छोटे-बड़े दुकान में जाकर कम मात्रा में सामान खरीद कर नकली नोट को खपाना बताए. आरोपी तेजेश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि यूट्यूब पर उसने बिना कम्प्यूटर के नोट कैसे छापा जाए यह सीखा. बाद प्रयोग में वे सफल भी हो गए. इसके बाद अपने घर में HP कंपनी का कलर प्रिंटर व बॉन्ड पेपर लाकर 2000 रु, 500 रु, 200 रु, 100 रु, 20 रु के नकली नोट छापना शुरू किया. तीनों आरोपियों से कुल 4,32,860 रुपए के नकली नोट, एक एचपी कंपनी का कलर प्रिटंर, कैची, बॉन्ड पेपर, हरा टेप, स्कैच कलर पेन, प्रिंटर इंक, 03 नग मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया.
http://ICC ने चुनी दशक की सर्वश्रेष्ठ वनडे, टेस्ट और टी-20 टीम, धोनी-कोहली का दबदबा
आरोपियों के खिलाफ थाना पिथौरा में धारा 489(A) (B) (C) (D), 34 भादवि विवेचना में लिया गया है. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश पात्रे के निर्देशन में थाना पिथौरा प्रभारी निरीक्षक केशव राम कोसले व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उनि मनोरथ जोशी, सउनि नवधाराम खाण्डेकर, प्रकाश नागरची, मिनेश ध्रुव, श्रवण दास, प्रवीण शुक्ला, आरक्षक शुभम पाण्डेय, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, दिनेश साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेश ठाकुर, ललित यादव, श्रीनाथ प्रधान, युगल पटेल, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगडे, विरेन्द्र नेताम, लाला राम कुर्रे तथा थाना पिथौरा की टीम द्वारा की गई है.
WHO प्रमुख ने कहा- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, करनी होगी तैयारी https://t.co/u4jIxbve5W
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 27, 2020







