बिलासपुर. अंडे की सब्जी बनाने को लेकर दंपत्ति के बीच रात में विवाद हुआ जिससे नाराज पत्नी सुबह कुएं में कूद गई, उसे बचाने पति भी कुएं कूद गया, पर दोनों ने ही अपनी जान गवां दी. घटना पेंड्रा के मरवाही थाना क्षेत्र के धनौरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक शंकर नागवंशी शनिवार रात अंडे लेकर घर पहुंचा. रात अधिक होने की वजह से पत्नी ने अंडा पकाने से इंकार कर दिया. इस बात को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ. चाचा-चाची को लड़ते देखकर उनकी भतीजी ने अंडा पकाकर अपने चाचा के अंडा खाने की इच्छा पूरी कर दी.
http://बीच रास्ते में बारात छोड़ प्रेमिका के साथ भाग गया दूल्हा, दूसरे युवक ने थामा दुल्हन का हाथ
बावजूद दोनों के बीच का विवाद नहीं थमा. सुबह पत्नी उठी और गुस्से में खेत की ओर जाने निकल गई. पीछे से पति भी गया. देखते ही देखते खेत में बने कुएं में पत्नी अचानक कूद गई. जिसे देखकर पति शंकर भी बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. इससे दोनों पति-पत्नी की कुएं में डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई. परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में कांटे डालकर दोनों की लाश को कुएं से निकाला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
http://न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान, रोहित-शमी की वापसी







