नई दिल्ली. पूर्व कप्तान एमएस धोनी को टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का मेंटॉर बनाया गया है. ऐसा पहली बार होगा जब धोनी ये भूमिका निभा रहे होंगे. खास बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी इसके लिए BCCI से कोई फीस नहीं लेंगे. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया है कि टी20 वर्ल्डकप में मेंटर की भूमिका निभाने के लिए एमएस धोनी कोई फीस नहीं लेंगे. जय शाह ने बीसीसीआई की ओर से एमएस धोनी का शुक्रिया किया है.
https://विधायक से नाराज 4 महामंत्री समेत 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्डकप UAE और ओमान में हो रहा है, 17 अक्टूबर को इसका पहला मैच खेला जाना है. लेकिन टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है. बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्डकप के लिए 15 सदस्यों की टीम का ऐलान किया था, तभी इस बात की जानकारी दी गई थी कि एमएस धोनी इस बार टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर काम करेंगे. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान रोहित शर्मा की सलाह के साथ ये फैसला लिया गया था.
https://दिशा पटानी का दिलकश अंदाज फिर बना रहा दीवाना, देखिए तस्वीरें











