नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस दौरान तमाम फ्रेंचाइजी टीमें आईपीएल 2021 के दौरान के कुछ अनसीन वीडियो शेयर कर रही हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉबिन उथप्पा बैठे हुए हैं. धोनी इस वीडियो में रविंद्र जडेजा के मशहूर तलवारबाजी सेलिब्रेशन की नकल उतार रहे हैं. धोनी सिर्फ अपना हाथ घुमाकर जडेजा की तलवारबाजी की नकल उतारते दिख रहे हैं, जबकि पास में बैठे रॉबिन उथप्पा हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
http://सीएम भूपेश की अपील- लॉकडाउन में मिली छूट में बरते सावधानी, थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि जडेजा जब भी हाफसेंचुरी या सेंचुरी जड़ते हैं, तो बैट से तलवारबाजी करते हुए जश्न मनाते नजर आते हैं. जडेजा का यह स्टाइल अब काफी फेमस और लोकप्रिय हो चुका है. 2021 में सीएसके सात मैचों में पांच जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है. धोनी की कप्तानी वाली CSK की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी, इस सीजन में टीम ने जबरदस्त वापसी की है.
http://कोरोना की देशी दवा 2DG लॉन्च, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी
S♾ord ⚔️ ft.Thala 🔥#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/fsO7lqMYRs
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 16, 2021











