আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना की देशी दवा 2DG लॉन्च, पानी में घोलकर मरीजों की दी जाएगी

Published on: May 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार सुबह कोरोना की देशी दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की. बता दें कि 2-DG दवा की 10 हजार खुराक की पहली खेप आज लॉन्च की गई है. डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है, जब कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है और तीसरी लहर की बात हो रही है. कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा उम्मीद की किरण बनकर उभरी है. इस दवा का नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है. कोरोना की देसी दवा 2-डीजी पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है.

http://2021 Ducati Streetfighter V4 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

DRDO के अधिकारियों ने बताया कि ये दवा मरीजों की जल्द रिकवरी में मदद करती है और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी काफी कम कर देती है. दवा निर्माता भविष्य में इसके उपयोग के लिए दवा के उत्पादन में तेजी लाने पर काम कर रहे हैं. दवा डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट के साथ वैज्ञानिकों की एक टीम ने बनाई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डीआरडीओ की यह दवा देश ही नहीं, दुनिया को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाएगी. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में उनका मंत्रालय अथक प्रयास कर रहा है जो आगे भी जारी रहेगा.

http://हिना खान का म्यूजिक वीडियो ‘पत्थर वरगी’ रिलीज, बढ़ा रहा दिलों की धड़कने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now