नई दिल्ली. 2021 Ducati Streetfighter V4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की इस फ्लैगशिप नेकेड स्पोर्ट मोटरसाइकिल में ग्राहकों को Streetfighter V4 और Streetfighter V4 S का विकल्प मिलेगा. कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी Streetfighter V4 की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए रखी है। जबकि, इसके Streetfighter V4 S की कीमत 22.99 लाख वहीं, V4 S Dark Stealth वेरिएंट की कीमत 23.19 लाख रुपए है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है. इसमें पावर के लिए 1,103 सीसी, V4 इंजन दिया गया है. इसका इंजन 13,000 आरपीएम पर 205 bhp की मैक्सिमम पावर और 9,500 आरपीएम पर 122 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
http://हिना खान का म्यूजिक वीडियो ‘पत्थर वरगी’ रिलीज, बढ़ा रहा दिलों की धड़कने
इसमें ग्राहकों को Akrapovic परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट चुनने का भी विकल्प मिलता है. यह बाइक के वजन को 6 किलोग्राम घटा देता है. वहीं, इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाकर 218 bhp की मैक्सिमम पावर और 130 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स रेस राइडिंग मोड, स्पोर्ट राइडिंग मोड और स्ट्रीट राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसमें 6- एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) के साथ कॉर्नेरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, पावर लॉन्च, बाई-डाइरेक्शनल क्विक-शिफ्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 5-इंच की फुल TFT हाई रिजोल्यूशन कलर स्क्रीन दी गई है.










