नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस मजेदार वीडियो को शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शाहरुख खान की फिल्म जोश के मशहूर गाने, ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’ गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं.
http://अक्षय कुमार ला रहे हैं एक्शन गेम FAU-G, पोस्टर रिलीज
धवन जहां शाहरुख के अंदाज में नजर आए वहीं शॉ ऐश्वर्या राय के अंदाज में नाचते दिखे. धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- मेरी लैला कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ. दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं. बता दें कि कोरोना के चलते खिलाड़ी ‘बायो सिक्योर बबल’ में रहते हुए प्रैक्टिस के अलावा अपना समय बिताने के लिए सोशल मीडिया से जुड़ रहे हैं. देखिए मजेदार वीडियो-
http://सियासत का चस्का जो न कराए, सो थोड़ा… भूल गए विधायक राजकीय शोक, मनाया कांग्रेस-प्रवेशोत्सव!











