नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटलफील्ड गेम PUB-G को बैन किए जाने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने एक स्वदेशी मल्टीप्लेयर गेम ‘फौजी’ लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है. अक्षय कुमार ने शुक्रवार शाम ट्वीट कर इस गेम का पोस्टर रिलीज किया और साथ ही इस गेम के बारे में कुछ खास बातें साझा कीं. अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर मिशन को सपोर्ट करते हुए, इस एक्शन गेम को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है.
http://सियासत का चस्का जो न कराए, सो थोड़ा… भूल गए विधायक राजकीय शोक, मनाया कांग्रेस-प्रवेशोत्सव!
निर्भीक और एकतापूर्ण गार्ड्स फौजी (Fearless And United-Guards FAU-G). मनोरंजन के साथ-साथ लोग हमारे जवानों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में भी सीखेंगे. इस खेल के द्वारा होने वाली कुल कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर पोर्टल को जाएगा. जो भारतीय सेना से जुड़े लोगों के लिए काम करता है. अक्षय कुमार की इस घोषणा के बाद से उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि केंद्र ने 2 सिंतबर को पबजी समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था. सरकार ने कहा था कि इनसे भारत की सुरक्षा को खतरा है.
http://ट्रक की टक्कर से बस सवार 7 की मौत, परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
Supporting PM @narendramodi’s AtmaNirbhar movement, proud to present an action game,Fearless And United-Guards FAU-G. Besides entertainment, players will also learn about the sacrifices of our soldiers. 20% of the net revenue generated will be donated to @BharatKeVeer Trust #FAUG pic.twitter.com/Q1HLFB5hPt
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 4, 2020










