नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर की विवादास्पद टिप्पणी उन्हें भारी पड़ गई है. गौतम गंभीर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह के बाद अब भारतीय ओपनर शिखर धवन ने उन्हें करारा जवाब दिया है. धवन ने ट्वीट कर कहा है कि इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है. कश्मीर हमारा था, हमारा है, हमारा ही रहेगा. चाहे 22 करोड़ ले आओ, हमारा एक, सवा लाख के बराबर है. बाकी गिनती अपने आप कर लेना. इससे पहले गंभीर ने ट्वीट कर कहा- पाकिस्तान के पास सात लाख की फोर्स है जिसका समर्थन 20 करोड़ लोग करते हैं, यह कहना है 16 साल के आफरीदी का. फिर भी कश्मीर के लिए 70 सालों से भीख मांग रहे हैं.
http://तेज हो रहा चक्रवात अम्फान, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक
आफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान के लोगों के लिए कयामत के दिन तक कश्मीर नहीं ले सकते. युवराज ने ट्वीट कर कहा- आफरीदी के हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान से बेहद निराश हूं. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जो भारत के लिए खेला हो, मैं इस तरह के शब्द स्वीकार नहीं कर सकता. मैंने वो अपील आफरीदी के कहने पर इंसानियत के नाते की थी, लेकिन अब दोबारा नहीं. बता दें कि अफरीदी ने कहा था कि वैसे तो मोदी दिलेर बनने की कोशिश करते हैं. लेकिन, वो डरपोक हैं. छोटे कश्मीर के लिए उन्होंने अपनी 7 लाख फौज तैनात की है. जबकि पाकिस्तान की कुल फौज ही 7 लाख है. लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि पाकिस्तानी फौज के पीछे उनके 22-23 करोड़ लोग खड़े हैं.
http://एरिका फर्नांडिस ने किया गजब का बेली डांस, आपने देखा?
Is waqt jab saari duniya corona se lad rahi hai us waqt bhi tumko kashmir ki padi hai.
Kashmir humara tha humare hai aur humara hi rahega. Chaiyeh 22 crore le ao, humara ek, sava lakh ke barabar hai . Baaki ginti apne aap kar lena @SAfridiOfficial— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 17, 2020
Pak has 7 lakh force backed by 20 Cr ppl says 16 yr old man @SAfridiOfficial. Yet begging for Kashmir for 70 yrs. Jokers like Afridi, Imran & Bajwa can spew venom against India & PM @narendramodi ji to fool Pak ppl but won't get Kashmir till judgment day! Remember Bangladesh?
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 17, 2020











