नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा इन दिनों अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके वीडियो आएदिन वायरल हो रहे हैं. जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं. धनश्री वर्मा का फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा गोविंदा के गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में धनश्री लड़कों के ग्रुप के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं.
http://Oppo A53 2020 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
धनश्री का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में धनश्री ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो में बहुत सारे और भी डांसर्स नजर आ रहे हैं. बता दें, हाल ही में धनाश्री का एक और वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आया था. धनश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग पहचान बनाई है. देखिए वीडियो-
http://चहल की मंगेतर का ‘दारू बदनाम’ पर धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो











