नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आते हैं. वैसे तो धनाश्री पेशे से डॉक्टर हैं लेकिन वह यूट्यूबर, डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं. हाल ही में धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह फेमस पंजाबी सॉन्ग ‘दारू बदनाम’ पर डांस करती नजर आ रही हैं.
http://सुशांत केस की जांच करेगी CBI, SC ने पटना में दर्ज FIR को सही माना
डांसिंग के दौरान उनकी एनर्जी देखने लायक है. धनश्री डांस के दौरान जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं. उनके लंबे बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. उनके इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. कमेंट कर फैन्स उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने कैप्शन में लिखा- यह मेरा पर्सनल फेवरेट है. इस थ्रोबैक को शेयर करने के लिए काफी इंतजार कर रही थी. देखिए वीडियो-
http://The Big Bull से इलियाना का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा अलग अंदाज











