আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत, मेरी इच्छा है कांग्रेस मजबूत हो : गडकरी

Published on: March 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि लोकतंत्र के लिए एक मजबूत कांग्रेस महत्वपूर्ण है और यह उनकी इच्छा है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने से उसकी जगह क्षेत्रीय पार्टियों ने ले ली है, जो कि सही नहीं है. मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र दो पहियों पर चलता है- सत्ता पक्ष और विपक्ष. एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत है. इसलिए मेरी इच्छा है कि कांग्रेस को मजबूत होना चाहिए. साथ ही कांग्रेस के कमजोर होने से उसकी जगह क्षेत्रीय दलों ने ले ली है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

https://सीएम भूपेश का 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने केंद्र से साझा आग्रह का अनुरोध

कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने पुणे मेट्रो डीपीआर को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा का पालन करने वालों को पार्टी में बने रहना चाहिए और इसके आदर्शों में विश्वास रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि 1978-80 में मैं भाजपा में शामिल हुआ था और पार्टी के अधिवेशन में भाग लेने के लिए पुणे आया था. जब मैं रेलवे स्टेशन पर अपने कंधों पर प्रचार सामग्री लेकर उतरा, तो मैं श्रीकांत जिचकर से मिला, जिन्होंने मुझे सुझाव दिया कि मुझे एक ‘अच्छी पार्टी’ में प्रवेश करना चाहिए जो मुझे एक भविष्य देगी. मैंने उनसे कहा कि मैं एक कुएं में कूद जाऊंगा और अपना जीवन समाप्त कर दूंगा लेकिन अपनी विचारधारा को नहीं छोड़ूंगा.

https://केजीएफ चैप्टर-2 का ट्रेलर रिलीज, दिखा संजय दत्त का खूंखार अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now