আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केजीएफ चैप्टर-2 का ट्रेलर रिलीज, दिखा संजय दत्त का खूंखार अंदाज

Published on: March 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केजीएफ चैप्टर-2 का ट्रेलर रिलीज कर हो गया है. इसमें संजय दत्त अपने किरदार अधीरा के रोल में खतरनाक लग रहे हैं. ट्रेलर देखकर इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि रवीना टंडन का रोल इसमें जबरदस्त होने जा रहा है. वहीं यश की बात करें तो वे पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी अपने अंदाज से सभी को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर में उनका एक शानदार डायलॉग भी है. अपनी एंट्री के साथ वे कहते हैं- ‘आई डोन्ट लाइक वॉयलेंस, आई अवाइड वॉयलेंस, बट वॉयलेंस लाइक्स मी आई कॉन्ट अवॉइड.’ फिल्म में पहले पार्ट की तरह ही प्रकाश राज भी इसका हिस्सा हैं.

https://हीरोपंती-2 का पहला गाना ‘दफा कर’ रिलीज, टाइगर-तारा की दिखी बेहतरीन केमेस्ट्री

ट्रेलर की शुरुआत में एक सवाल किया जाता है- ‘केजीएफ में गरूड़ा को मारने के बाद क्या हुआ? आप पढ़ेंगे?’ फिर ट्रेलर में कहा जाता है- ‘खून से लिखी हुई कहानी है ये… स्याही से नहीं बढ़ेगी. अगर आगे बढ़ाना है, तो फिर से खून ही मांगेगी…’ केजीएफ चैप्टर 1 की बात करें तो फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने दुनियाभर में मिलाकर करीब 235 करोड़ का कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट से लोगों को ज्यादा उम्मीदें हैं. फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज की जाएगी.

https://प्रणाम का बीज बोएं और आशीर्वाद की फसल काटें : अग्नि चंद्राकर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now