नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है. स्वाति ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. स्वाति के पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के नेता हैं और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अपने ट्वीट में स्वाति ने लिखा है, ‘वो पल बहुत ही दर्दनाक होते हैं जब परियों की कहानी से लगने वाले सुखद दिन खत्म हो जाते हैं. मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है. कभी-कभी दो अच्छे लोग साथ नहीं रह पाते हैं. मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी.’
http://एक्टिंग में डेब्यू को तैयार युवराज, पत्नी के साथ वेब सीरीज में आएंगे नजर
स्वाति मालिवाल महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं. महिलाओं से जुड़े हर आंदोलन में वो अपनी आवाज प्रमुखता से उठाती हैं. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनने से पहले स्वाति आम आदमी पार्टी की नेता रह चुकी हैं. स्वाति दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनने वाली सबसे युवा महिला हैं. कुछ दिन पहले स्वाति महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और बलात्कारियों के लिए फांसी की मांग को लेकर कई दिनों तक अनशन पर बैठीं थीं.
http://नेहा कक्कड़ ने रेस्त्रां के बाहर बच्चों को बांटे 2-2 हजार के नोट, वीडियो वायरल
Most painful moment is when your fairytale ends. Mine ended. Me & Navin have got divorced. Sometimes best of people cant stay together. Will always miss him & our life that could have been.
Everyday I pray to God to give us & others like us strength to deal with this pain 🙏
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 19, 2020









