नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह अब एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं. युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजल कीच और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ एक वेब सीरीज साइन की है, जिसमें जोरावर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. पीटीआई की एक खबर के मुताबिक इस वेबसीरीज को असम का एक प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीम हाउस प्रोजक्शन्स’ बना रहा है. इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़ीं नीता शर्मा ने बताया है कि युवराज की मां शबनम सिंह भी जल्दी ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी.
http://नेहा कक्कड़ ने रेस्त्रां के बाहर बच्चों को बांटे 2-2 हजार के नोट, वीडियो वायरल
युवराज सिंह की इस वेब सीरीज प्रोजेक्ट से लेखक विपिन उनियाल जुड़े भी हैं. विपिन उनियाल वही शख्स हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की नई आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की कहानी लिखी है. युवराज की इस वेबसीरीज में बॉलिवुड को और कुछ हस्तियों के जुड़ने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट के ऐलान के वक्त युवराज सिंह की मां शबनम सिंह भी गुवाहटी में मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि दुनिया को रियल युवराज सिंह और जोरावर सिंह देखने को मिलेंगे. यह वेब सीरीज में मेरे छोटे बेटे जोरावर पर आधारित है और एक मां होते हुए मुझे अपने बेटों पर बहू पर गर्व है.
http://गुणवत्ताविहीन चावल वितरित करने पर शाखा प्रबंधक निलंबित, जिला प्रबंधक स्थानांतरित











