नई दिल्ली. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है. मंगलवार को उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है. सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है, उनके टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी. अभी अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. सत्येंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर अपने एडमिट होने की जानकारी भी दी.
http://लगातार 10वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि तेज बुखार और सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सत्येंद्र जैन के जल्द ठीक होने की कामना की. अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा- अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे. अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों. बता दें कि अगर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो सत्येंद्र जैन के संपर्क में आए लोगों क्वारंटाइन करना पड़ सकता है.
http://जब व्यवसायियों ने पूछा- दुकान बंद रहने से संक्रमण नहीं बढ़ेगा इसकी गारंटी क्या प्रशासन लेगा?
Due to high grade fever and a sudden drop of my oxygen levels last night I have been admitted to RGSSH. Will keep everyone updated
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) June 16, 2020









