गरियाबंद. शुक्रवार को पुल के पास सड़क से 40 फीट दूर 2 शव मिले हैं. इससे पहले भी बुधवार को 5 किलोमीटर के अंतराल में खोखमा पुल के नीचे भी पानी में एक शव मिला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लोगों ने ढ़गेलटप्पा-इंदागांव के बीच बाकडी नाला में बने पुल से नीचे की तरफ 2 शव देखे. बाद उन्होने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला यह शव परमेश्वर (30) और रूप सिंह (32) की है. दोनों के शव पुल की नीचे की तरफ रोड से करीब 40 फीट की दूरी पर पड़े थे.
मौके पर बाइक भी पड़ी हुई मिली है. इंदागांव थाना प्रभारी का कहना है यह पूल मोड पर मौजूद है. बाइक सवार मोड में अनियंत्रित होकर पूल के पिलर से टकरा गए होंगे. टकराने के बाद बाइक समेत पूल के नीचे करीब 40 फीट दूर जा गिरे हैं. हादसा रात की होने की संभावना है. नीचे अंधेरे में गिरे होने के कारण घायलों को मदद भी नहीं मिल सकी होगी. जिससे दोनों की मौत हो गई. पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
https://प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और मिस्ट्री से है भरपूर







