আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और मिस्ट्री से है भरपूर

Published on: December 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा चुका है. ट्रेलर में प्रभास और पूजा की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है. बता दें, यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ नजर आ रही है. ट्रेलर में एक ओर जहां प्रभास बेहद डेशिंग दिख रहे हैं, तो वहीं पूजा भी खूबसूरती में सभी को मात देती नजर आ रही हैं. ट्रेलर में एक मिस्टीरियस लवर बॉय विक्रम आदित्य के रूप में शक्तिशाली प्रभास की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं.

https://एमपी-यूपी में नाइट कर्फ्यू, तेलंगाना के गांव में 10 दिन का लॉकडाउन

यह झलकियां एक अनोखी लव स्टोरी की कहानी बयां करती हैं. राधे श्याम में पूजा और प्रभास पहली बार पर्दे पर एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे. बता दें कि ‘राधे श्याम’ यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है. इस फिल्म में सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं. फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है. यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

https://खेल विभाग में होगी प्रशिक्षकों की संविदा नियुक्ति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now