पिथौरा. ग्राम लाखागढ़ के दिव्यांग संदीप की परेशानी भरी दास्तान ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ में प्रकाशन के 24 घण्टे के अंदर ही कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए संदीप को एक ट्राइसिकल तत्काल प्रदान करवाकर उसकी दिव्यांग पेंशन घर पहुंचाकर देने हेतु बैंक मित्र को निर्देशित कर दिया है. उक्त संबंध में जिला जनसम्पर्क अधिकारी एसआर पाराशर ने बताया कि कल उक्त संबंध में खबर प्रकाशन के बाद उन्होंने खबर को आधिकारिक ग्रुप में शेयर किया था.
https://प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और मिस्ट्री से है भरपूर
जिस पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर डोमन सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संदीप पिता स्व असमन कोसरिया (25) बहु दिव्यांग बालक को पेंशन बैंक सखी के माध्यम से आगामी माह से देना प्रारंभ करने के निर्देश के साथ समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक संगीता सिंह को तत्काल ट्राइसिकल उपलब्ध कराने निर्देश दिए. निर्देश का पालन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की है. दिव्यांग संदीप की बूढ़ी मां पुन्नी बाई ने खुशी से नम हुई आंखों से ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ परिवार के साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया. उन्होने कहा कि अब आवागम हेतु व्हीलचेयर की सुविधा देने से उसे बाहर लाने-ले जाने में सहायता मिलेगी.
https://एमपी-यूपी में नाइट कर्फ्यू, तेलंगाना के गांव में 10 दिन का लॉकडाउन
500 रुपए पेंशन लेने 2 किमी दूर गांव से घिसटते हुए बैंक पहुंचता है एक दिव्यांग https://t.co/wW5Ce2Jp5P
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 23, 2021







