আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्विटर पर मां के लिए दूल्हा खोज रही है बेटी, शादी के लिए रखी हैं ये तीन शर्तें

Published on: November 2, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक बेटी ट्विटर पर अपनी मां के लिए दूल्हा खोज रही है. खास बात ये है कि बेटी के इस साहसी कदम को जबरदस्त सराहना और प्यार मिल रहा है. ट्विटर पर आस्था वर्मा नाम की लड़की अपनी मां के लिए एक हैंडसम और व्यवस्थित 50 साल के शख्स की खोज में है जो मांस और मदिरा का सेवन न करता हो. आस्था की शर्त है कि शख्स हैंडसम, व्यवस्थित, शाकाहारी हो और मांस मदिरा का सेवन न करता हो. ट्विटर पर आस्था ने अपनी और अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है  – Looking for a handsome 50 year old man for my mother! आस्था की ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार, वह लॉ की छात्रा हैं.

http://EPFO पर मिली बड़ी सुविधा, खुद ही UAN जनरेट कर सकेंगे कर्मचारी

आस्था ने अपनी मां के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उसकी मां गुलाबी रंग के सूट में बेहद शालीन और सुंदर नजर आ रही हैं. आस्था ने अपनी मां की जिंदगी को फिर से व्यवस्थित करने और उसमें रंग भरने का जो कदम उठाया है, उसे इंटरनेट पर यूजर बेहद सराह रहे हैं. हालांकि कुछ लोग आस्था की खिंचाई कर रहे हैं लेकिन अधिकतर यूजर इस बात पर सहमत हैं कि आस्था ने बेहद साहसी कदम उठाया है और वो अपनी मां के लिए बेहतर करने जा रही हैं जो तारीफ के काबिल है. ट्विटर पर आस्था को एक व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल साइट का सहारा लेने की सलाह भी दी, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वो मैट्रिमोनियल से लेकर टिंडर तक हर जगह खंगाल चुकी हैं, लेकिन उन्हें अपनी मां के लिए उपयुक्त वर नहीं मिल रहा है.

http://धान खरीदी में कोई हीलाहवाला बर्दाश्त नहीं : पूनम चंद्राकर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now